राजस्थान से जाने वाले हाजियों की फ्लाइट 21 मई से जयपुर से शुरू हो जाएगी

हज पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण किया गया

 | 
vaccination for haj pilgrims

उदयपुर 10 मई 2023 । आज राजस्थान स्टेट हज कमेटी के निर्देश पर उदयपुर जिला हज कमेटी द्वारा इस वर्ष हज पर जाने वाले उदयपुर, राजसमंद जिले के 302 हाजियो को ट्रेनिंग एवं टीकाकरण अलीपुरा मस्जिद हॉल में किया गया। 

कार्यक्रम में मे आलिम द्वारा अरकान की जानकारी दी गई। कहीं सीएमएचओ उदयपुर द्वारा टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी तृप्ति त्रिवेदी ने हाजियो को मुबारक बाद दी एवं अल्पसंख्यक योजना की जानकारी दी। 

haj

 हज पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण मेडिकल टीम द्वारा किया गया जिसमे मेडिकल अधिकारी फरीद, अकरम खान मंसूरी भी मौजूद रहे। हज कमेटी उदयपुर द्वारा सम्पूर्ण व्यवस्था की गई है। हाजियों की फ्लाइट 21 मई से जयपुर से शुरू हो जाएगी। 

haj

इस अवसर पर संयोजक मोहम्मद अयूब डायर, फिरोज अहमद शेख, मोहम्मद नासिर खान, हाजी मोहम्मद हनीफ, हाजी इसरार शेख, हाजी बाबू खान, मोहम्मद रईस खान, हाजी मोहम्मद याहया, हाजी सुल्तान बख्श सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News