कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते उदयपुर एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट रद्द

सभी फ्लाइट्स को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया

 | 
Udaipur airport

उदयपुर 23 जनवरी 2023। डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर आज सुबह ख़राब मौसम की वजह से कम विजिबिलिटी के चलते जयपुर, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद से कोई भी फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो पाई । सभी फ्लाइट्स को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों की काफी भीड़ हो गई थी। दोपहर 2 बजे बाद एयरलाइंस ने सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है।

मौसम विभाग की माने तो कल रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसका असर प्रदेश भर हो रहा है। इसी कारण दिनभर बादल छाये रहे। इससे एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को दिन भर घना कोहरा छाया रहा।

फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस की ओर से व्यवस्था कर यात्रियों को अहमदाबाद भेजा गया हैं। वहां से उन्हें दूसरी फ्लाइट्स से गंतव्य स्थान पर भेजा जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News