कोहरे की वजह से 7 उड़ानें लेट हुईं

उत्तरी राजस्थान में कोहरे का असर बहुत अधिक रहेगा

 | 
Udaipur Kolkata First Direct Flight Begins 6 November Udaipur Mahrana Pratap Airport Dabok Udaipur Nandita Bhatt

उदयपुर,4 जनवरी 2024। शहर में भले ही कोहरा कुछ छंटा, लेकिन उत्तर भारत इसकी चपेट में है। घने कोहरे के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इसका असर बुधवार को भी रेल और हवाई सेवाओं पर दिखा कई ट्रेनें, बसे और फ्लाइट्स भी देर से चल रही हैं और कई ट्रेनें और फ्लाइट्स को सुरक्षा के लिहाज़ से कैंसल कर दिया गया है।

राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब के हलावा कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकांश भाग और उत्तरी राजस्थान में कोहरे का असर बहुत अधिक रहेगा। लोगों को अत्यधिक सावधानी के साथ गाड़ी चलाने का सुझाव दिया गया है।

यह ट्रेन और फ्लाइट लेट हुई 

उदयपुर-खजुराहो ट्रेन (19665) सुबह 6:30 के बजाय 7:10 सिटी स्टेशन पर पहुंच पाई।

दूसरी ओर, डबोक एयरपोर्ट पर 7 उड़ानें 19 मिनट से लेकर करीब सवा घंटे तक लेट हुईं।

 इंडिगो की उदयपुर-इंदौर फ्लाइट 1:45 के बजाय 2:29
 विस्तारा की मुंबई फ्लाइट 2:20 के बजाय 2:59
 इंडिगो की ही जयपुर फ्लाइट 7.10 के बजाय 8:18
 दिल्ली फ्लाइट 7:30 के बजाय 8:27 टेक ऑफ कर पाई
 दूसरी ओर, विस्तारा की मुंबई फ्लाइट 1:45 की जगह 2:04
 इंडिगो की जयपुर फ्लाइट 6:50 की जगह 7:32
 मुंबई फ्लाइट 7 बजे की जगह 7:27 बजे तक पहुंच पाई

इसके चलते हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बता दें, मंगलवार को 4 ट्रेनें देरी से आई थीं, जबकि 2 फ्लाइट्स तो रद्द ही हो गई थीं। इसके अलावा 2 उड़ानें देरी से आईं और 2 अन्य देरी से जा पाई थीं। इधर मौसम विभाग का कहना है कि अभी बंगाल की खाड़ी से कम रफ्तार वाली नम हवाएं आ रही हैं। आकाश भी साफ है। उत्तर भारत में इसका असर ज्यादा रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News