उदयपुर एयरपोर्ट से 1 जून से फ्लाइट्स में कटौती की संभावना, जानें वजह
Udaipur Times, Udaipur Airport Update: 30 मई 2026। झीलों की नगरी उदयपुर में इन दिनों प्रचंड गर्मी के चलते घटती पर्यटकों की संख्या और हवाई ईंधन (ATF) की बढ़ती कीमतों के चलते उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से संचालित 14 उड़ानों में 1 जून से कटौती होने जा रही है। Udaipur flights cut
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयरलाइन्स कंपनियां लागत घटाने और घाटे से बचने के लिए उदयपुर एयरपोर्ट से संचालित 14 उड़ानों में से 2 या 3 उड़ाने घटाने और अलटरनेट-डे का वैकल्पिक शेड्यूल लागू करा सकती है। Maharana Pratap Airport news
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइन्स द्वारा जयपुर, बेंगलुरु और हैदराबाद रुट पर वैकल्पिक शेड्यूल जारिओ कर सकती है। इसके अनुसार पर हैदराबाद रुट पर 16 जून से नियमित फ्लाइट की बजाय केवल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही संचालित होगी। जबकि बेंगलुरु के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सप्ताह में 4 फ्लाइट संचालित होगी। जबकि जयपुर के लिए भी फ्लाइट का शेड्यूल बदला जा सकता है। Udaipur airport schedule change
जानकारी के अनुसार फ़िलहाल दिल्ली के लिए चारो फ्लाइट फ़िलहाल जारी रहेगी जबकि मुंबई रुट पर एक फ्लाइट घटाई जा सकती है। Maharana Pratap Airport news
