उदयपुर से आने जाने वाली फ्लाइट्स


उदयपुर से आने जाने वाली फ्लाइट्स

दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर, इंदौर, अहमदाबाद और भोपाल तक फ्लाइट्स

 
udaipur flights

उदयपुर एक पर्यटन नगरी है। लेकसिटी के नाम से मशहूर इस शहर में वर्ष भर पर्यटक और वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए यहाँ वीआईपी लोगो का भी आना जाना लग रहता है।  उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से वर्तमान में देश के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों और शहरों से उदयपुर के लिए नियमित उड़ान सेवा चालू है। 

कोरोना काल के बाद उदयपुर से अहमदाबाद, हैदराबाद, इंदौर और भोपाल भी हवाई यातायात से जुड़ चुके है। जबकि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और जयपुर से पहले भी जुड़े हुए थे। हालाँकि पर्यटन नगरी के रूप में मशहूर उदयपुर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा देने की कवायद भी शुरू हो चुकी है।  लेकिन फिर भी उदयपुर को देश के अन्य बड़े शहरों कोलकाता, चेन्नई, पुणे, सूरत जैसे शहरों से जुड़ने की ज़रूरत महसूस की जा रही है। 

उदयपुर से देश के विभिन्न शहरों से जोड़ने वाली फ्लाइट्स की डिटेल  

उदयपुर से दिल्ली 

उदयपुर से दिल्ली के लिए वर्तमान में 5 फ्लाइट्स संचालित होती है जिनमे से 4 नियमित यानि सप्ताह में सातो दिन के लिए संचालित होती है और एक फ्लाइट सप्ताह पांच दिन संचालित होती है। 

  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 5016 प्रतिदिन दिल्ली से सुबह 8:10 बजे से प्रस्थान होकर सुबह 9:35 बजे उदयपुर पहुँचती है। 
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 5415 प्रतिदिन उदयपुर से सुबह 9:55 बजे से प्रस्थान होकर सुबह 11:15 दिल्ली पहुँचती है। 
  • एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 471 प्रतिदिन दिल्ली से दोपहर 13:20 बजे से प्रस्थान होकर दोपहर 14:35 बजे उदयपुर पहुँचती है। 
  • एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 472 प्रतिदिन उदयपुर से दोपहर 15:05 बजे से प्रस्थान होकर दोपहर 16:25 दिल्ली पहुँचती है।
  • एयर विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK 627 प्रतिदिन दिल्ली से दोपहर 13:20 बजे से प्रस्थान होकर दोपहर 14:45 बजे उदयपुर पहुँचती है।
  • एयर विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK 628 प्रतिदिन उदयपुर से शाम 15:20 बजे से प्रस्थान होकर दोपहर 16:45 बजे उदयपुर पहुँचती है।
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 275 प्रतिदिन दिल्ली से शाम 16:45 बजे से प्रस्थान होकर शाम 17:55 बजे उदयपुर पहुँचती है। 
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 5356 प्रतिदिन उदयपुर से शाम 18:50 बजे से प्रस्थान होकर रात 20:10 बजे दिल्ली पहुँचती है। 
  • अलाइंस एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 9i695 सप्ताह के पांच दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार) को दिल्ली से दोपहर 14:50 प्रस्थान होकर दोपहर 16:35 बजे उदयपुर पहुँचती है। 
  • अलाइंस एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 9i695 सप्ताह के पांच दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार) को उदयपुर से रात 20:05 प्रस्थान होकर रात 21:50 बजे दिल्ली पहुँचती है।

उदयपुर से मुंबई 

उदयपुर से मुंबई के लिए वर्तमान में 4 फ्लाइट्स संचालित होती है जिनमे से चारो नियमित यानि सप्ताह में सातो दिन के लिए संचालित होती है। 

  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 6538 प्रतिदिन मुंबई से सुबह 6:15 बजे से प्रस्थान होकर सुबह 7:40 बजे उदयपुर पहुँचती है।
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 5346 प्रतिदिन उदयुपर से सुबह 8:10 बजे से प्रस्थान होकर सुबह 9:35 बजे मुंबई पहुँचती है।
  • एयर विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK 613 प्रतिदिन मुंबई से दोपहर 12:20 बजे से प्रस्थान होकर दोपहर 13:45 बजे उदयपुर पहुँचती है।
  • एयर विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK 614 प्रतिदिन उदयपुर से दोपहर 14:20 बजे से प्रस्थान होकर दोपहर 15:55 बजे मुंबई पहुँचती है।
  • एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 643 प्रतिदिन मुंबई से दोपहर 14:20 बजे से प्रस्थान होकर दोपहर 15:45 बजे उदयपुर पहुँचती है। 
  • एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 644 प्रतिदिन उदयपुर से शाम 16:20 बजे से प्रस्थान होकर शाम 18:05 बजे मुंबई पहुँचती है।
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 273 प्रतिदिन मुंबई से शाम 16:20 बजे से प्रस्थान होकर सुबह 17:45 बजे उदयपुर पहुँचती है।
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 274 प्रतिदिन उदयुपर से शाम 18:15 बजे से प्रस्थान होकर रात 19:45 बजे मुंबई पहुँचती है।


उदयपुर से जयपुर 

  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 7465 प्रतिदिन जयपुर से सुबह 6:40 बजे से प्रस्थान होकर सुबह 7:50 बजे उदयपुर पहुँचती है।
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 7403 प्रतिदिन उदयपुर से दिन में 11:40 बजे से प्रस्थान होकर दोपहर 12:50 बजे जयपुर पहुँचती है।

उदयपुर से हैदराबाद 

  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 981 प्रतिदिन हैदराबाद से सुबह 9:55 बजे प्रस्थान कर दिन में 11:15 उदयपुर पहुँचती है। 
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 772 प्रतिदिन उदयपुर से दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13:45 बजे हैदराबाद पहुँचती है। 

उदयपुर से बेंगलुरु 

  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 687 प्रतिदिन बेंगलुरु से दोपहर 14:15 बजे प्रस्थान कर शाम 16:30 बजे उदयपुर पहुँचती है। 
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 412 प्रतिदिन उदयपुर से शाम 17:04 बजे प्रस्थान कर रात 19:19 बजे बेंगलुरु पहुँचती है।

उदयपुर से इंदौर 

  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 7424 प्रतिदिन इंदौर से शाम 17:20 बजे प्रस्थान कर शाम 18:20 बजे उदयपुर पहुँचती है। 
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 7438 प्रतिदिन उदयपुर से शाम 18:40 बजे प्रस्थान कर रात 19:50 बजे इंदौर पहुँचती है।

उदयपुर से अहमदाबाद 

  • अलाइंस एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 9i695 सप्ताह के पांच दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार) को उदयपुर से शाम 17:05 बजे प्रस्थान कर शाम 18:10 बजे अहमदाबाद पहुँचती है।
  • अलाइंस एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 9i695 सप्ताह के पांच दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार) को अहमदाबाद से शाम 18:40 बजे प्रस्थान कर रात 19:35 बजे उदयपुर पहुँचती है।

उदयपुर से भोपाल 

  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 7974 सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार) उदयपुर से सुबह 8:10 बजे प्रस्थान कर सुबह 9:35 बजे भोपाल पहुँचती है। 
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 7973 सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार) भोपाल से दिन में 10:00 बजे प्रस्थान कर दिन में 11:35 बजे उदयपुर पहुँचती है।

उक्त सभी फ्लाइट्स का शेड्यूल उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट के समर शेड्यूल के हिसाब से 28 अक्टूबर 2023 तक है।  नवंबर से मार्च तक विंटर शेड्यूल में समय परिवर्तन संभव है। 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal