सज्जनगढ़ में लायन सफारी के बाद अब जिराफ लाने की तैयारी
जिराफ लाने की प्रक्रिया जल्द शुरू
उदयपुर 16 अप्रैल 2026। सज्जनगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य (बायोलॉजिकल पार्क) में लायन सफारी और रेप्टाइल हॉउस के बाद अब जिराफ को बसाने की तैयारी अंतिम चरण में है।
कुल 2.70 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट के लिए उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने 2 करोड़ का बजट आवंटित किया है। पहले चरण में 1.70 करोड़ रूपये की लागत से जिराफ का एन्क्लोज़र और शेल्टर बनाया जा रहा है। वन विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। मानसून की शुरुआत से पहले जिराफ का एन्क्लोज़र बनकर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी सप्ताह में ज़मीन को समतल करने और एन्क्लोज़र की लाइनिंग के साथ धरातल पर काम शुरू हो जाएगा।
अभ्यारण्य के गेट न. 3 पर करीब 3 बीघा ज़मीन यानि 6200 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में यह एन्क्लोज़र फैला हुआ होगा। पर्यटकों के लिए 9 फिट चौड़ा और 450 मीटर लंबा पाथवे बनाया जाएगा। जिराफ के रात्रि विश्राम के लिए 15 हज़ार वर्ग फिट का होल्डिंग एरिया होगा जबकि 61 हज़ार वर्ग फिट का डिस्प्लै एरिया होगा। जिराफ की कद काठी के मद्देनज़र उनके खाने पीने का स्टैंड भी उसी ऊंचाई के अनुसार डिज़ाइन किये जाएंगे।
एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जिराफ का एक जोड़ा (नर और मादा) मैसूर से लाया जा सकता है। अभी मैसूर, पटना और कोलकाता जैसे शहरों के पार्को में जिराफ मौजूद है। जिनमे से मैसूर से जिराफ आने की संभावना अधिक है। एन्क्लोज़र का काम पूरा होते ही वन्यजीवों के एक्सचेंज प्रोग्राम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Source Media Reports
#Udaipur #UdaipurNews #Sajjangarh #BiologicalPark #Rajasthan #RajasthanNews #Giraffe #ZooUpdates #WildlifeIndia #UdaipurTourism #VisitUdaipur #LakeCity #ExploreRajasthan #AnimalExchange #SafariPark #NatureLovers #IncredibleIndia #TravelIndia #BreakingNews #GoodNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
