कपासन जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, 21 से 23 जुलाई तक 7 ट्रेनें रुकेंगी

हजरत दीवाना शाह उर्स मेले के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था
 | 
Kapasan Railway Station

 

Udaipur Times, Railway News: 15 जुलाई 2026। रेलवे द्वारा दरगााह हजरत दीवाना शाह उर्स के मेले के अवसर यात्रियों की सुविधा हेतु 07 रेलसेवाओं का दिनांक 21.07.26 से 23.07.26 तक कपासन स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार

  1. गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 20.07.26 से 22.07.26 तक  खजुराहो से प्रस्थान करेगी वह कपासन स्टेशन पर 04.50 बजे आगमन कर 04.52 बजे प्रस्थान करेगी। 
  2. गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा जो दिनांक 21.07.26 से 23.07.26 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह कपासन स्टेशन पर 23.00 बजे आगमन व 23.02 बजे प्रस्थान करेगी। 
  3. गाडी संख्या 22901, बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 21.07.26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह कपासन स्टेशन पर 12.38 बजे आगमन कर 12.40 बजे प्रस्थान करेगी। 
  4. गाडी संख्या 22902, उदयपुर सिटी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 22.07.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह कपासन स्टेशन पर 22.28 बजे आगमन व 22.30 बजे प्रस्थान करेगी। 
  5. गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 19.07.26 को शालीमार से प्रस्थान करेगी वह कपासन स्टेशन पर 03.40 बजे आगमन व 03.42 बजे प्रस्थान करेगी। 
  6. गाडी संख्या 12981, जयपुर-असारवा रेलसेवा दिनांक 20.07.26 से 22.07.26 तक कपासन स्टेशन पर 01.48 बजे आगमन व 01.50 बजे प्रस्थान करेगी। 
  7. गाडी संख्या 12982, असारवा-जयपुर रेलसेवा दिनांक 20.07.26 से 22.07.26 तक कपासन स्टेशन पर 01.31 बजे आगमन व 01.33 बजे प्रस्थान करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News