उदयपुरवासियों के लिए अच्छी खबर! अकासा एयर अक्टूबर से उदयपुर के लिए दो फ्लाइट्स कर सकती है शुरू
15 अक्टूबर से उदयपुर से मुंबई और बेंगलुरु की सीधी उड़ानें, अकासा एयर की बड़ी घोषणा
Udaipur Times, Aviation News: 26 जून 2026। झीलों की नगरी और डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में पहचान स्थापित करने वाली पर्यटन नगरी उदयपुर की एयर कनेक्टिविटी मज़बूत करने की दिशा में एक अच्छी खबर आमने आई है। अकासा एयर ने गुरुवार को अपने घरेलू नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से, उदयपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा की घोषणा की। Udaipur News
अकासा एयर संभवतया 15 अक्टूबर, 2026 से एयरलाइन उदयपुर को दो महानगरों मुंबई और बेंगलुरु से डेली नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करेगी। Aviation News
एयरलाइन के अनुसार, इन रूटों के लिए बुकिंग अब अकासा एयर की आधिकारिक वेबसाइट, इसके Android और iOS मोबाइल ऐप, और प्रमुख ट्रैवल एजेंटों व ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (OTAs) के ज़रिए शुरू हो गई है। Aviation News
अपने नेटवर्क में उदयपुर को शामिल करने का फ़ैसला, बड़े शहरों से अनुभव-आधारित यात्रा, डेस्टिनेशन वेडिंग और प्रीमियम टूरिज़्म की बढ़ती मांग के अनुरूप है। Udaipur News
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी विभिन्न मीडिया स्रोतों पर आधारित है। Udaipur Times इस समाचार की पूर्णता, सटीकता अथवा इसमें निहित जानकारी के लिए कोई उत्तरदायित्व नहीं लेता है।)
