कल से विधिवत शुरू होगी गुलाब बाग़ की टॉय ट्रेन

असम के राज्यपाल कटारिया करेंगे शुरुआत
 | 
gulab bag toy train trail

उदयपुर 24 जून 2023 । नगर निगम द्वारा गुलाब बाग में संचालित टॉय ट्रेन का आसाम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा कल रविवार को विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

नगर निगम गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि गुलाब बाग में टॉय ट्रेन की सांकेतिक रूप से शुरुआत पहले से की गई थी लेकिन रविवार से टॉय ट्रेन का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। तय शुभारंभ आसाम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा किया जायेगा।

इस दौरान उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, महापौर गोविंद सिंह टाक, उपमहापौर पारस सिंघवी आदि उपस्थित रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News