गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा विभिन्न स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

 | 
Indian Railways

उदयपुर 18 अक्टूबर 2023 । रेलवे द्वारा गुवाहाटी-उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल रेलसेवा का विभिन्न स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी स. 05616, गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22अक्टूबर 2023 व 29 अक्टूबर 2023 को गुवाहाटी से प्रत्येक रविवार को 18.00 बजे रवाना होकर अगले दिन कटिहार स्टेशन पर 07.15 बजे आगमन व 07.25 बजे प्रस्थान कर 21.05 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। 

udaipur guwahati

इसी प्रकार गाडी सं. 05615, उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.10.23 व 01.11.23 को उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार को 13.45 बजे रवाना होकर अगले दिन कटिहार स्टेशन पर 07.20  बजे आगमन व 07.30 बजे प्रस्थान कर 23.30 बजे गुवाहाटी पहुॅचेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News