हज यात्रा 2026: प्रशिक्षण एवं टीकाकरण 8 फरवरी को
उदयपुर 30 जनवरी 2026। साल 2026 में सरकारी कोटे से उदयपुर एवं राजसमंद ज़िले से हज यात्रा पर जाने यात्रियों का टीकाकरण एवं प्रशिक्षण 8 फ़रवरी 2026 को किया जाएगा।
अधिशाषी अधिकारी, राजस्थान स्टेट हज कमेटी जयपुर के पत्रांक 0087 दिनांक 27 जनवरी 2026 के तहत् ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उदयपुर श्रीमती खुशबू शर्मा ने बताया कि उदयपुर एवं राजसमन्द ज़िले से राजकीय कोटे से पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले कुल 250 हाजियों (उदयपुर-226 एवं राजसमंद-24) का हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम दिनांक 8 फ़रवरी 2026 बरोज रविवार को प्रातः 10 बजे से अलीपुरा मस्जिद, रजा गार्डन, उदयपुर में आयोज्य हैं।
#HajjYatra2026 #HajjUdaipur #HajjRajasthan #UdaipurNews #RajsamandNews #RajasthanNews #MinorityWelfare #HajjTraining #HajjVaccination #UdaipurUpdates
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
