हज आवेदन फार्म जमा करने की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ाई गई

Haj Yatra 2025
 | 
Haj

24 सितंबर 2024। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया ने हज यात्रियों की मांग को देखते हुए हज आवेदन फार्म जमा करने की तारीख में विस्तार किया है। भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में निदेशक और हज समिति के सीईओ डॉ. लियाकत अली आफ़ाकी ने बताया कि अब हज समिति के तहत हज पर जाने के इच्छुक यात्री 30 सितंबर 2024 तक हज समिति की वेबसाइट या मोबाइल पर "हज सुविधा ऐप" के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

डॉ. आफ़ाकी ने आवेदन करने वाले यात्रियों को सलाह दी कि हज 2025 के लिए दिशानिर्देशों और शपथ पत्र को आवेदन भरने से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ लें। हज समिति के सीईओ ने इच्छुक यात्रियों से अपील की है कि विस्तारित तारीख तक हज आवेदन फार्म अवश्य जमा कर दें, क्योंकि तारीख में आगे विस्तार अब लगभग असंभव है। 

डॉ. आफ़ाकी ने आगे कहा कि यात्री किसी भी जानकारी और समस्याओं के समाधान के लिए केवल हज समिति की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in और राज्य हज समितियों के कार्यालयों से संपर्क करें या हज समिति के हेल्पलाइन नंबर 022-22107070 से जानकारी प्राप्त करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News