Hajj 2026: बढ़े ईंधन दामों का असर, यात्रियों को देना होगा 10000 रूपये अतिरिक्त किराया

हज कमेटी का नोटिफिकेशन, रकम जमा करवाने की आखिरी तारीख 15 मई 
 | 

उदयपुर 29 अप्रैल 2026। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि हज 2026 के यात्रियों को हवाई किराया (Airfare) में बढ़ी हुई रकम जमा करवानी होगी। 

मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालत और हालिया क्राइसिस की वजह से जहाज़ के ईंधन (Aviation Turbine Fuel-ATF) की कीमतों में वृद्धि हुई है। एयरलाइन्स के बेस फेयर में $400 USD से ज़्यादा की बढ़ोतरी की मांग की थी लेकिन सरकार ने इसे $100 USD तक सीमित रखा है। 

हज पर जाने वाले यात्रियों को उनके रवानगी के शहर (embarkation point) पर ₹10,000.00 बढ़ी हुई हुई रकम जमा करवानी होगी। बढ़ी हुई रकम जमा करवानी की आखिरी तारीख 15 मई 2026 रखी गई है। 

आपको बता दे यह फैसला अल्पसंख्यक मामले के मंत्रालय की मंज़ूरी के बाद लिया गया है। 

#Hajj2026 #HajAirfare #IndiaNews #MiddleEastCrisis #PilgrimageUpdate #HajjCommittee #TravelNewsIndia #RajasthanNews #UdaipurNews #BreakingNewsIndia #AirfareHike #HajjPilgrims

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News