Hajj 2026: जयपुर से पहली फ्लाइट 20 अप्रैल से

जयपुर से हज यात्रा का शेड्यूल 20 से 28 अप्रैल तक 
 | 

उदयपुर 4 अप्रैल 2026।  इस वर्ष की हज यात्रा के लिए पहली फ्लाइट 20 अप्रैल 2026 को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे मदीना जाएगी। राजस्थान से कुल 4584 हज यात्री में से 3480 यात्री जयपुर एयरपोर्ट से ही मदीना के लिए उड़ान भरेंगे। 

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मदीना के लिए 9 फ्लाइट का शेड्यूल 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रखा गया है । इस वर्ष हज यात्रा के लिए फ्लाईनेस एयरलाइन्स को ज़िम्मेदारी दी गई है। 

उदयपुर संभाग से इस वर्ष करीब 300 आज़मीन हज यात्रा के सफर के लिए निकलेंगे जिनमे उदयपुर ज़िले के 252 यात्री शामिल है। उदयपुर संभाग के 50 हज यात्री मुंबई या अहमदाबाद से जाएंगे जबकि शेष यात्री जयपुर से उड़ान भरेंगे। 

आपको बता दे की जीना हज यात्रियों ने ऑनलाइन फ्लाइट बुक कर ली है, वह यात्रा तिथि से एक दिन पहले रिपोर्टिंग पॉइंट पर अपने ओरिजिनल पासपोर्ट व दस्तावेज़ के साथ पहुंचे वहीँ जिन यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग नहीं की है उन्हें हज कमेटी द्वारा निर्धारित यात्रा की तिथि से दो दिन पहले अपने ओरिजिनल पासपोर्ट व दस्तावेज़ के साथ पहुंचना होगा।  

Source: Media Reports 

#Hajj2026 #Jaipur #Rajasthan #Udaipur #Medina #HajjFlights #JaipurAirport #RajasthanNews #UdaipurNews #IndiaNews #BreakingNews #TravelUpdate #Pilgrimage #HajjJourney #Flynas #SaudiArabia #MedinaFlights #HajjPilgrims #IslamicTravel #HajjUpdate #AviationNews #AirportNews #IndiaTravel #RajasthanUpdates #UdaipurCity #JaipurCity #ReligiousTravel #MuslimPilgrimage #HajjIndia #FlightSchedule


   

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal