Hajj 2027: आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई तक बढ़ी
पहली किश्त 10 अगस्त को जमा करवानी होगी
Udaipur Times: Hajj 2027: 21 जुलाई 2026। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया ने Hajj-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी गई है। Hajj 2027
केंद्रीय हज कमेटी ने विभिन्न राज्यों की हज समितियों और आवेदकों की माँग पर यह चार दिन बढ़ा दिया है। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया ने की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार इसके बाद तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। Hajj 2027
Hajj 2027 के लिए यात्रियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी (कुर्राह) के माध्यम से चयन 30 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे मुंबई में होगा, जिसे वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। Hajj 2027
इसके बाद चुने गए अस्थाई यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 रुपये की पहली किश्त जमा करनी होगी। Hajj 2027