विदेश जाना है तो पासपोर्ट को कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट से खुद कर सकते है लिंक

वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र में कोई गलती है तो कर सकते हैं सुधार 

 | 
inidan passport

संशोधन का अनुरोध एक बार ही किया जा सकता है

उदयपुर। वैक्सीन प्रमाण पत्र में नाम, जन्म का वर्ष, लिंग और फोटो आईडी नंबर का संशोधन एवं पासपोर्ट नंबर जोड़ना है तो कोविन पोर्टल पर अब यह प्रक्रिया के साथ उपलब्ध है। किसी का पहला डोज़ लगा है और अपडेट नहीं तो इसकी जानकारी भी पोर्टल पर अपडेट की जा सकती है। संशोधन का अनुरोध एक बार ही किया जा सकता है। 

करियर काउंसलर विकास छाजेड़ ने बताया की कई छात्र है जो अभी अपनी पढाई के लिए विदेश जाने वाले है ऐसे में एक देश से दूसरे देश जाने के लिए पासपोर्ट के साथ-साथ वैक्सीन प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता हो रही है और किसी भी कारण से विदेश यात्रा होने पर वैक्सीन प्रमाण पत्र पर पासपोर्ट नंबर का अंकित होना आवश्यक कर दिया गया है, ऐसे में कोविन पोर्टल को अपडेट किया गया है, जिससे अपने पासपोर्ट को वैक्सीन प्रमाण पत्र के साथ लिंक कर सकते हैं। 

वैक्सीन प्रमाण पत्र और पासपोर्ट को लिंक करने की प्रक्रिया -

कोविन पोर्टल www.cowin.gov.in पर जाएं, "राईज एन इशू" या "मुद्दा उठाये" मेनू पर क्लिक करे उसके पश्चात "पासपोर्ट विवरण जोड़े" विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद जिस सदस्य का पासपोर्ट विवरण जोड़ना है उस "सदस्य के नाम का चयन" करे तथा "पासपोर्ट नंबर दर्ज कर" अनुरोध सबमिट के बटन पर क्लिक करे आपके वैक्सीन प्रमाण प्रत्र में पासपोर्ट नंबर अपडेट हो जायेगा, जिसे आप बाद में आरोग्य सेतु या कोविन पोर्टल से डाउनलोड भी कर सकते है।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News