Udaipur Times, Railway News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए 2 जोड़ी रेलसेवाओ मे डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की इन 2 जोड़ी रेलसेवाओ मे डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। Indian Railways
गाडी संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर रेलसेवा मे जोधपुर से दिनांक 9 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक एवं दिल्ली से दिनांक 10 सितंबर 2026 से 16 सितंबर 2026 तक 1 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकॉनोमी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। Jodhpur-Delhi-Jodhpur Express
गाडी संख्या 14723/14724, हिसार-तिरूपति-हिसार रेलसेवा में हिसार से दिनांक 12 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक एवं तिरूपति से दिनांक 14 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। Hisar-Tirupati-Hisar Express