Udaipur Times, Railway News: दिवाली पर्व पर छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त यात्री भार के मद्देनजर उदयपुर से दिल्ली तक चलने वाली उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस मे एक टेम्प्रेरी कोच की बढ़ोतरी की गई है ।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की गाड़ी संख्या 20473/20474 मे दिल्ली से 10 नवंबर से 30 नवंबर तक एवं उदयपुर से 11 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक साधारण श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
उक्त बढ़ोतरी से दिवाली की छुट्टियों मे उदयपुर दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटे उपलब्ध हो सकेंगी ।