उदयपुर से जयपुर असारवा चलने वाली ट्रेनों मे अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी

 | 
Railway News

 

Udaipur Times, Railway News: आगामी सितंबर महीने में बढ़ते हुए यात्री भार के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। Railway News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की यात्रियों की सुविधा के लिए 47 जोड़ी रेलसेवाओं में अलग-अलग श्रेणियों के अतिरिक्त डिब्बे निर्धारित अवधि के लिए लगाए जाएंगे 132 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। जिसमे उदयपुर से चलने वाली दो ट्रेनों मे अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी। Indian Raiways

इन ट्रेनों मे बढ़ेंगे अस्थाई डिब्बे

गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर सुपरफास्ट रेलसेवा में जयपुर से 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक तथा उदयपुर सिटी से 2 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है। Jaipur-Udaipur-Jaipur Superfast Express

गाड़ी संख्या 20987/20988 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तथा असारवा से 2 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है। Udaipur-Asarva-Udaipur Express

रेलवे की इस अस्थायी व्यवस्था से इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त सीटे उपलब्ध होगी ।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News