geetanjali-udaipurtimes

जनवरी माह में उदयपुर की 5 ट्रेनों में 6 अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी

पर्यटन सीज़न और यात्री भार के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ोतरी

 | 

उदयपुर 28 दिसंबर 2024। पर्यटन सीज़न और यात्री भार के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए 1 जनवरी 2025 से एक माह के लिए उदयपुर से आने जानी वाली  वाली 5 ट्रेनों में 6 अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी। 

इन ट्रेनों में की जाएगी बढ़ोतरी

  1. उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट में उदयपुर से 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक एवं  असारवा से 2 जनवरी 2025 से 1 फ़रवरी 2025 तक 1 साधारण श्रेणी का डिब्बा अस्थायी जोड़ा जाएगा। 
  2. उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस में उदयपुर और जयपुर दोनों तरफ से 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक 1 द्वितीय चेयरकार श्रेणी का डिब्बा अस्थायी जोड़ा जाएगा। 
  3. उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में उदयपुर से 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक एवं खजुराहो से 3 जनवरी 2025  से 2 फ़रवरी 2025 तक 1 साधारण श्रेणी का डिब्बा अस्थायी जोड़ा जाएगा। 
  4. जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर हॉलिडे स्पेशल में जयपुर से 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक एवं उदयपुर सिटी से 2 जनवरी 2025 से 1 फ़रवरी 2025 तक 1 साधारण श्रेणी का डिब्बा अस्थायी जोड़ा जाएगा।  
  5. उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी (चेतक एक्सप्रेस) में दिल्ली सराय रोहिल्ला से 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक एवं उदयपुर से 2  जनवरी से 1 फ़रवरी 2025 तक 1 2nd AC तथा 1 3rd AC  श्रेणी का डिब्बा अस्थायी जोड़ा जाएगा। 

 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal