यात्री भार के कारण उदयपुर की ट्रेनों में अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी


यात्री भार के कारण उदयपुर की ट्रेनों में अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी

7 ट्रेनों के डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी की गई

 
New Baby Berth Facility in Indian Railways

उदयपुर 29 दिसंबर 2023। यात्रियों की सुविधा और यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर आने जाने वाली 7 ट्रेनों के डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी की है।  

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया इन 7 ट्रेनों के डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। 

ट्रेन न. 20473/20474 दिल्ली सराय-रोहिल्ला-उदयपुर सिटी दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा में दिल्ली सराय रोहिल्ला से 1 से 31 जनवरी 2024 तक उदयपुर सिटी से 2 जनवरी से 1 फ़रवरी 2024 तक 1 सेकंड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी 

ट्रेन न. 12991/12992 उदयपुर-जयपुर-उदयपुर रेलसेवा में 1 से 31 जनवरी तक द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान (साधारण), 1  द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान (एसी), तथा 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी 

ट्रेन न. 19601/19602 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर से 6 से 27 जनवरी तक तथा न्यू जलपाईगुड़ी से 8 से 29 जनवरी तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी 

ट्रेन न. 19665/19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी 1 से 31 जनवरी तक तथा खजुराहो से 3 जनवरी से 2 फ़रवरी तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी 

ट्रेन न.20971/20972 में उदयपुर सिटी-शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 6 से 27 जनवरी तक एवं शालीमार (कोलकाता) से 7 से 28 जनवरी तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी 

ट्रेन न. 09721/09722 जयपुर-उदयपुर-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 से 31 जनवरी तक तथा उदयपुर से 2 जनवरी से 1 फ़रवरी तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी 

ट्रेन न. 19703/19704 उदयपुर-असारवा-उदयपुर रेलसेवा में उदयपुर से 1 जनवरी से 31 जनवरी तक एवं असारवा से 2 जनवरी से 1 फ़रवरी तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी 
  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal