पांच साल बाद भारत-चीन के लिए सीधी फ्लाइट 26 अक्टूबर से

26 अक्टूबर 2025 से इंडिगो कोलकाता-ग्वांग्झू फ्लाइट शुरू करेगी
 | 
India Chine Direct Flight

नई दिल्ली 3 अक्टूबर 2025। बदले हुए वैश्विक परिदृश्य के चलते पांच साल के लंबे अंतराल के बाद भारत से चीन के लिए सीधी विमान सेवा 26 अक्टूबर को शुरू होगी। 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और चीन अक्टूबर 2025 के अंत तक सीधी उड़ाने फिर से शुर करने को तैयार है, जो द्विपक्षीय संबंधो में सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

इंडिगो एयरलाइन्स ने 26 अक्टूबर से कोलकाता से ग्वांग्झू के लिए फ्लाइट शुरू करने का एलान किया है। वहीँ इंडिगो एयरलाइन्स ने कोलकाता-ग्वांग्झू के बाद नियामकीय अनुमति मिलने के बाद दिल्ली-ग्वांग्झू के बीच भी सीधी विमान सेवा शरू की जाएगी।  भारत चीन के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होने व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और अनुसन्धान क्षेत्र में दोनों देशो को फायदा मिलेगा। 

उल्लेखनीय है की भारत चीन के बीच सीधी विमान सेवा मार्च 2020 से कोरोना काल में बंद हो गई थी।  इसके बाद जून 2020 में गलवान संघर्ष के कारण दोनों देशो के संबंधो में दरार आने से सीधा हवाई सम्पर्क टूट गया था। अब बदले हुए वैश्विक परिदृश्य के चलते गत अगस्त माह में दोनों देशो के सीमा प्रबंधन, व्यापार और आपसी संबंधो को लेकर बनी सहमति से सीधी विमान सेवा शुरू करने को लेकर बातचीत हुई थी।  

आपको बता दे की चीन के लिए सीधी विमान सेवा शरू होने से समय और खर्च दोनों में बचत होगी।  वर्तमान में चीन जाने के लिए मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापूर, वियतनाम और हांगकांग होकर जाना पड़ता है। जिससे समय और धन ज़यादा खर्च करना पड़ता है।