भारतीय जायरीन जा सकेंगे उमराह पर, सऊदी सरकार ने दी इजाज़त

भारतीय जायरीन जा सकेंगे उमराह पर, सऊदी सरकार ने दी इजाज़त 

20 लाख वैक्सीनेटेड लोगों को हर महीने मिलेगी इजाज़त

 
huj 2021

18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को उमराह के लिए वीज़ा नहीं

उमराह की ख्वाहिश रखने वाले जायरीन के लिए खुशखबरी है कि वो इस महीने से उमराह के सफर के लिए सऊदी अरब जा सकेंगे। सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हज करने की अनुमति नहीं दी थी। लेकिन अब सऊदी सरकार ने लोगों को उमरा करने की इजाजत दे दी है। भारत के साथ दुनिया के सभी देशों से लोग अब उमराह के लिए जा सकेंगे। आपको बता दे कि पिछले महीने केवल 60 हजार वैक्सीनेटेड निवासियों को हज में भाग लेने की इजाजत दी गई थी। लेकिन इस बार हर महीने 20 लाख लोगों को इजाजत दी गई है।

हालांकि इसके लिए सऊदी अरब सरकार द्वारा जारी शर्तों का पालन करना होगा। शर्त के मुताबिक उन विदेशी नागरिकों को ही उमराह की अनुमति मिलेगी। जिन्होंने अपना वैक्सीनेशन करवा लिया है। उमराह के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते समय उन्हें वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी लगाना होगा। हालांकि वैक्सीनेशन करवा चुके लोगों को भी जरुरत पड़ने पर 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया जा सकता है।

वहीं जायरीन को फाइजर, मॉडर्ना, एस्ट्राजेनेका और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन लगवाना जरुरी होगी। चीनी वैक्सीन लेने वालों को इन 4 वैक्सीन में से किसी एक का बूस्टर शॉट लेना होगा। 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को उमराह के लिए वीज़ा नहीं दिया जाएगा। जरुरत पड़ने पर जायरीनों को 14 दिन के लिए क्वरैंटाइन किया जा सकता है।  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal