अब UDID कार्ड से भी विशेष कोच में यात्रा कर सकेंगे दिव्यांग
भारतीय रेलवे की नई पहल
नई दिल्ली 23 अप्रैल 2026। भारतीय रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए नियमो में बदलाव किये है। रेलवे ने वैध यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड (UDID) पहचान पत्र वाले दिव्यांगों को मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष रूप से आरक्षित कोच में यात्रा करने की अनुमति दे दी है।
यह सुविधा उन दिव्यांग यात्रियों पर भी लागू होगी जो रियायती रेल किराये के हक़दार है और जिनके पास रेलवे नियमो के तहत जारी वैध पहचान पत्र है।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि लाभार्थी के पास रेल यात्रा के लिए वैध टिकट या अधिकार पत्र होना आवश्यक है। साथ ही दिवायंग यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में अन्य यात्रियों को यात्रा करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जावेगी।
Source: Media Reports
#IndianRailways #UDID #Divyang #Accessibility #RailwayUpdate #IndiaNews #BreakingNews #PublicTransport #InclusiveIndia #DisabilityRights #RailwayRules #TravelUpdate #NewPolicy #RailwayNews #IndiaUpdates #Udaipur #Rajasthan #RajasthanNews #UdaipurNews #LocalNews #HindiNews #AccessibilityMatters #DivyangRights #UDIDCard #TrainTravel
