इंडिगो की जयपुर उदयपुर फ्लाइट अब सप्ताह में तीन दिन ही उड़ान भरेगी
| Jun 23, 2026, 12:49 IST
Udaipur Times, Aviation News: 23 जून 2026। पिंकसिटी जयपुर से लेकसिटी उदयपुर के बीच इंडिगो एयरलाइन्स की जयपुर से सुबह 10:25 से उदयपुर आने वाली फ्लाइट अब सप्ताह के सातो दिन की बजाय सप्ताह में केवल 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही उड़ान भरेगी। Aviation News
मीडिया सूत्रों के अनुसार इंडिगो एयरलाइन्स ने ईंधन संकट के चलते कई उड़ानों के संचालन में कमी कर दी है। ऐसे में इस कमी का असर जयपुर उदयपुर फ्लाइट पर भी पड़ा है। Udaipur News
