Udaipur Times, Railway News: पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद के असारवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर प्लेटफॉर्म वॉल निर्माण कार्य किया जा रहा है। Railway News
इस कार्य के लिए 01 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण इंदौर असारवा वाया उदयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन असारवा के स्थान पर नरोडा स्टेशन से किया जाएगा। Asarva Junction
1. गाड़ी संख्या 19315, इंदौर-असारवा एक्सप्रेस दिनांक 30 सितंबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक असारवा के स्थान पर नरोडा स्टेशन तक संचालित होगी। Indore-Asarva Express
2. गाड़ी संख्या 19316, असारवा-इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 01 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक असारवा के स्थान पर नरोडा स्टेशन से संचालित होगी। Asarva-Indore Express