IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च: अब बिना झंझट होगी ट्रेन टिकट बुकिंग, जानिए क्या बदला
Udaipur Times, IRCTC New Website: 16 जुलाई 2026। भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC का नया वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। इस अपग्रेड का प्रमुख उद्देश्य प्रतिदिन टिकट बुक करने वाले लाखों यात्रियों के अनुभव को आसान और फ़ास्ट बनाना है। IRCTC Ticket Booking
अभी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च किया गया है, यानी आम यात्रियों से फीडबैक के आधार पर इस वेबसाइट में बदलाव किया जाएगा। इसे https://www.irctc.co.in/eticket/ लिंक पर जाकर देखा जा सकता है। बीटा वर्जन का लिंक मौजूदा वेबसाइट के होमपेज पर भी दिया गया है। IRCTC New Website
IRCTC वेबसाइट पहली बार 2002 में लॉन्च की गई थी और अभी यह हर दिन औसतन लगभग 14.5 लाख टिकटों का काम संभालती है। नई वेबसाइट का यूजर इंटरफेस साफ-सुथरा है और यूजर अनुभव आसान बनाया गया है। IRCTC Ticket Booking
IRCTC ने बीटा वर्जन में चार बड़े सुधार किए हैं:
1. कैप्चा: कोई अनावश्यक कैप्चा नहीं। कोई अनावश्यक पॉप-अप नहीं। कोई चमकते ग्राफिक्स नहीं। ध्यान भटकाने वाली कोई चीज नहीं।
2. सीट की उपलब्धता: सभी क्लास में दिखाई देती है।
3. तेज चेकआउट: बुकिंग के लिए ज़रूरी स्टेप्स की संख्या कम की गई है।
4. आसान रिपीट बुकिंग: यात्री की जानकारी सेव रहती है।
आपको बता दे की यह सुधार मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) के छात्रों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बातचीत के दौरान सुझाए थे। डिजाइन की प्रक्रिया में छात्रों को भी शामिल किया गया था, जिन्होंने वेबसाइट के लुक और फील को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। प्राप्त फीडबैक के आधार पर, नई वेबसाइट ट्रायल के लिए तैयार है। IRCTC New Website
बीटा वर्जन से और सुधारों के लिए यूजर फ़ीडबैक मिल सकेगा, जिसे कस्टमर की संतुष्टि बढ़ाने के लिए भविष्य के वर्जन में शामिल किया जाएगा। बहुत जल्द, IRCTC वेबसाइट को आने वाले नए पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन के साथ भी जोड़ा जाएगा। चूंकि पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन को भी साथ-साथ अपग्रेड किया जा रहा है, इसलिए पूरी तरह से काम करने वाला नया IRCTC पोर्टल कुछ हफ्तों में उपलब्ध हो जाएगा। IRCTC Ticket Booking
इसके साथ ही, IRCTC कई ट्रेन बुकिंग ऐप्स को चलाने वाले दशकों पुराने 'पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन' को अपग्रेड कर रहा है। इसके लिए बहुत ज्यादा काम करना पड़ा क्योंकि अपग्रेडेशन के दौरान भी सिस्टम को चालू रखना जरूरी था। नया 'पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन' जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। IRCTC New Website
