जयपुर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 26 अगस्त से नियमित एक्सप्रेस के रूप मे संचालित होगी
Udaipur Times, Railway News: जयपुर से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच जयपुर बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा अब आगामी 26 अगस्त से नियमित रेलसेवा के रूप मे संचालित होगी। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की गाड़ी संख्या 19723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्स्प्रेस सप्ताह के प्रत्येक बुधवार सुबह 8:20 बजे जयपुर से रवाना होकर दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 4:55 बजे मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। Jaipur Bandra Terminus Express
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्स्प्रेस मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से गुरुवार सुबह 8:30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी। Bandra Terminus Jaipur Express
मार्ग मे यह ट्रेन किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरिवली मे ठहराव करेंगी। Railway News
