Udaipur Times, Railway News: रेलवे ने जयपुर से बयाना तक चलने वाली नियमित रेलसेवा को 6 नवंबर से 20 नवंबर तक भरतपुर तक चलाने का फैसला किया है। Bharatpur Station
गाड़ी संख्या 19721 जयपुर बयाना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 6:20 बजे जयपुर से रवाना होकर 12:20 बजे अपने पूर्व निर्धारित समय पर बयाना पहुंचेगी यहाँ 2 मिनट के ठहराव के बाद 12:22 बजे रवाना होकर दोपहर 13:00 बजे भरतपुर पहुँच जाएगी। Jaipur-Bayana Express
इसी प्रकार वापसी मे गाड़ी संख्या 19722 बयाना जयपुर एक्सप्रेस रोजाना 20 नवंबर तक भरतपुर स्टेशन से 13:30 बजे रवाना होकर 14:08 बजे बयाना पहुंचेगी। यहाँ 2 मिनट के ठहराव के बाद 14:10 बजे से रवाना होकर रात 20:15 बजे जयपुर पहुँच जाएगी। Bayana-Jaipur Express
मार्ग मे यह ट्रेन हिंडोन सिटी, श्री महावीरजी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर जैसे कई स्टेशनों पर ठहराव करती है। Indian Railways