जयपुर-बेंगलुरू साप्ताहिक एक्प्रेस स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से

 | 
Bengaluru-Jaipur Weekly Special Train

 

Udaipur Times, Festival Special Train: रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु यशवंतपुर-जयपुर-बेंगलुरू कैंट साप्ताहिक एक्प्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस गाड़ी मे 2 फर्स्ट मय सैकंड AC, 3 सैकंड AC, 13 थर्ड AC, 2 गार्ड डिब्बे सहित 20 डिब्बे होंगे। Indian Railways

गाडी संख्या 06543, यशवंतपुर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.10.26 से 25.11.26 तक (06 ट्रिप) यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार को 12.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 8.00 बजे जयपुर पहुंचेगी। Yashwantpur-Jaipur Weekly Special Train

इसी प्रकार गाडी संख्या 06544, जयपुर- बेंगलुरू कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.10.26 से 28.11.26 तक (06 ट्रिप) जयपुर से प्रत्येक शनिवार को 08.40 बजे रवाना होकर सोमवार को 05.15 बजे बेंगलुरू कैंट पहुंचेगी। Jaipur-Bengaluru Weekly Special Train

मार्ग मे यह ट्रेन दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, बामनिया, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण, लोनावाला, पुणे, सतारा, कराड़, सांगली, मिराज, घटप्रभा, बेलगावी, धारवाड़, हुबली, हावेरी, हरिहर, दावणगेरे, बिरुर, अस्सीकेरे, तुमकूर, SMVT बेंगलुरू स्टेशन पर ठहराव करेंगी। Festival Special Train

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News