परिवर्तित मार्ग से चलेगी जयपुर कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस

 | 
Khatipura-Kolkata Weekly special Train

 

Udaipur Times, Railway News: रेलवे द्वारा त्योहारों के अवसर पर संचालित की जा रही खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा परिचालनिक कारणों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं आसनसोल के बीच परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। Indian Railways

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09709, खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 04.11.26 से 18.11.26 तक (03 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को 15.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 02.00 बजे कोलकाता पहुंचेगी। Khatipura-Kolkata Weekly Special Train

इसी प्रकार गाडी संख्या 09710, कोलकाता-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 06.11.26 से 20.11.26 तक (03 ट्रिप) कोलकाता से प्रत्येक शुक्रवार को 05.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 14.40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। Kolkata-Khatipura Weekly Special Train

इस रेलसेवा में 03 सैकण्ड एसी, 13 थर्ड एसी, 04 द्वितीय शयनयान व 02 गार्ड डिब्बो सहित 22 डिब्बे होंगे।

मार्ग मे यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, बंड़ेल और नेहाटी स्टेशन पर ठहराव करेंगी।  Railway News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News