Udaipur Times, Festival Special Train: रेलवे द्वारा दीवाली iत्यौहार के अवसर पर अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर के खातीपुरा से कोलकाता तक एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की यह स्पेशल ट्रेन दोनों तरफ से 4-4 फेरे लगाएगी । इस रेलसेवा में 3 सैकण्ड एसी, 13 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान व 2 गार्ड डिब्बो सहित 22 डिब्बे होंगे। Festival Special Train
गाडी संख्या 09709, खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.10.26 से 18.11.26 तक खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को 15.45 बजे रवाना होकर गुरुवार 22.15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। Khatipura-Kolkata Weekly Special Train
इसी प्रकार गाडी संख्या 09710, कोलकाता-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 30.10.26 से 20.11.26 तक कोलकाता से प्रत्येक शुक्रवार को 00.30 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 07.10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। Kolkata-Khatipura Weekly Special Train
मार्ग मे यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, देहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, बैंडेल, नैहाटी मे ठहराव करेंगी। Indian Railways