Udaipur Times, Festival Special Train: दिवाली और छठ पूजा के त्यौहारों पर रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा (जयपुर)-पटना-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। Indian Railways
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया यह स्पेशल ट्रेन 9 नवंबर से शुरू होगी जिसमे 1 सैकण्ड एसी, 8 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनोमी, 3 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। Festival Special Train
गाडी संख्या 09715, खातीपुरा (जयपुर) -पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 09.11.26 से 30.11.26 तक (04 ट्रिप) जयपुर के खातीपुरा से प्रत्येक सोमवार को 12.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.30 बजे पटना पहुंचेगी। Khatipura-Patna Weekly Special Train
इसी प्रकार गाडी संख्या 09716, पटना-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 10.11.26 से 01.12.26 तक (04 ट्रिप) पटना से प्रत्येक मंगलवार को 12.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.25 बजे जयपुर के खातीपुरा पहुंचेगी। Patna-Khatipura Weekly Special Train
मार्ग मे यह ट्रेन बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशन पर ठहराव करेंगी। Jaipur-Patna-Jaipur Weekly Special Train