Udaipur Times, Festival Special Train : रेलवे ने दिवाली के त्यौहारी सीजन मे यात्रियों के अतिरिक्त भार को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गुजरात के सूरत के उत्राण स्टेशन से खातीपुरा (जयपुर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09131, उत्राण-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 09.11.26 व 16.11.26 को (02 ट्रिप) उत्राण से प्रत्येक सोमवार को 14.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.00 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। Utran-Khatipura Weekly Special Train
इसी प्रकार गाडी संख्या 09132, खातीपुरा (जयपुर)-उत्राण साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 10.11.26 व 17.11.26 को (02 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक मंगलवार को 12.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.40 बजे उत्राण पहुंचेगी। Khatipura-Utran Weekly Special Train
इस गाडी में 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होगें।
मार्ग में यह ट्रेन जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वड़ोदरा, भरुच, अंकलेश्वर में ठहराव करेंगी। Festival Special Train