जयपुर-उदयपुर SF स्पेशल 10 फ़रवरी को चंदेरिया तक ही संचालित

बेडच स्टेशन नॉन इंटरलॉकिंग के चलते जयपुर से चंदेरिया तक ही संचालित होगी 
 
 | 

उदयपुर 9 फ़रवरी 2026।  जयपुर-उदयपुर के बीच संचालित होने वाली जयपुर उदयपुर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 10 फ़रवरी 2026 को जयपुर से चंदेरिया तक ही संचालित होगी। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09721 जयपुर उदयपुर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 10 फ़रवरी को अपने निर्धारित समय जयपुर से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर चित्तोड़ग़ढ़ के चंदेरिया सुबह 11:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद आगे के स्टेशनों कपासन, मावली, राणा प्रतापनगर और उदयपुर सिटी स्टेशन तक नहीं रहेगी यानि यह ट्रेन चंदेरिया से उदयपुर सिटी तक आंशिक रद्द रहेगी। 

उक्त ट्रेन के आंशिक रद्द होने का कारण उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा चित्तौड़गढ़ के बेडच स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग काम किया जा रहा है. इसके चलते रेलवे संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।