जयपुर उदयपुर सुपरफास्ट 7 जनवरी को डेढ़ घंटे देरी से चलेगी

ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित

 | 
Udaipur train Update

उदयपुर 3 जनवरी 2025 । अजमेर मण्डल के कपासन स्टेशन पर नॉन इन्टरलॉकिंग कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी-

रीशडयूल रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 09721, जयपुर-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 7 जनवरी 2025 को जयपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटा 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
  2. गाडी संख्या 19606, उदयपुर-मदार रेलसेवा दिनांक  7 जनवरी 2025 को उदयपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटा 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 09721, जयपुर-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 4 जनवरी 2025 से 6 जनवरी 2025 तक पंडोली स्टेशन पर 19 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  2. गाडी संख्या 09721, जयपुर-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 7 जनवरी 2025 को  मार्ग में 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।
  3. गाडी सं.19605, मदार-उदयपुंर रेलसेवा दिनांक 7 जनवरी 2025 को पंडोली स्टेशन पर 28 मिनट रेगुलेट रहेगी।

इसी प्रकार जयपुर मण्डल पर जयपुर-सवाईमाधोपुर रेलखंड के सिरस एवं बनस्थली निवाई स्टेशनों के मध्य ब्रिज सख्या 41-ए पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु दिनांक 12 जनवरी 2025 (रविवार) को ट्रेफिक ब्लॉक कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उर्स मेले को ध्यान में रखते हुए आंशिक रद्द रेलसेवाएं, मार्ग परिवर्तित व रीशडयूल रहेगी। निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

  1. गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 11 जनवरी 2025 को जबलपुर से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा सवाईमाधोपुर-अजमेर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटा-चन्देरिया-अजमेर होकर संचालित होगी।
  2. गाडी संख्या 12182, अजमेर- जबलपुर रेलसेवा जो दिनांक 12 जनवरी 2025 को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटा देरी से प्रस्थान कर अजमेर-सवाईमाधोपुर के मध्य आंशिक रद्द के स्थान पर निर्धारित मार्ग से होकर संचालित होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News