जयपुर पुणे स्पेशल ट्रेन 22 नवंबर से

 | 
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 notification featuring 3,548 railway vacancies, eligibility criteria and application dates.

 

Udaipur Times, Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर के खातीपुरा से पुणे के खड़की स्टेशन तक एक एक फेरे स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है ।

गाड़ी संख्या 09729 खातीपुरा (जयपुर) – खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन जयपुर के खातीपुरा स्टेशन से रविवार 22 नवंबर 2026 को सुबह 6:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सोमवार को 7:00 बजे पुणे के खड़की स्टेशन पर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09730 खड़की (पुणे) - खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल ट्रेन पुणे के खड़की स्टेशन से सोमवार 23 नवंबर 2026 को सुबह 8:45 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को जयपुर के खातीपुरा स्टेशन 8:30 बजे पहुँच जाएगी।

मार्ग मे यह ट्रेन गांधीनगर (जयपुर), जयपुर जंक्शन, किशनगढ़, अजमेर जंक्शन, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, नीमच, मंदसौर, रतलाम जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वसई रोड, पनवेल जंक्शन, लोनावाला स्टेशन पर ठहराव करेंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News