सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने दिखाई हरी झंडी

 | 
Udaipur Surat Vande Bharat Express Flag off

 

Udaipur Times, Surat-Udaipur Vande Bharat Express: गुजरात के सूरत मे जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने एक समारोह में सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। Udaipur-Surat Vande Bharat Express

गुजरात और राजस्थान के बीच तेज एवं आरामदायक रेल यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 26903/26904 सूरत–उदयपुर–सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन, मंगलवार को छोड़कर, संचालित होगी। Surat-Udaipur Vande Bharat Express

नियमित परिचालन में ट्रेन संख्या 26903 सूरत–उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सूरत से 4 अक्टूबर, 2026 से सुबह 06:10 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 26904 उदयपुर - सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर से 3 अक्टूबर से दोपहर 15:35 बजे रवाना होकर रात 23:00 बजे सूरत पहुंचेगी। Udaipur-Surat Vande Bharat Express

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर और जावर स्टेशनों पर ठहरेगी। आठ कोच वाली यह आधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात और राजस्थान के प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय आवागमन को प्रोत्साहित करेगी। Surat-Udaipur Vande Bharat Express

सूरत में आयोजित इस समारोह में सांसद मुकेश दलाल, विधायक संगीता पाटिल,  विधायक प्रवीणभाई घोघारी एवं कांतिभाई बलर,  सूरत की मेयर मायाबेन मावाणी सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पंकज सिंह एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News