जयसमंद सेंचुरी मे तीन महीने बाद जीप सफारी फिर से शुरू, जाने समय और किराया

 | 
Jaisamand Sanctuary Jeep Safari

 

Udaipur Times, Jeep Safari, Tourism Update: उदयपुर फॉरेस्ट रेंज की तीनों सेंचुरी मे मानसून सीजन खत्म होते ही पर्यटकों के लिए फिर से जीप सफारी आज 1 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। इनमे जयसमंद, कुंभलगढ़ और बस्सी सेंचुरी शामिल है। Jeep Safari

जाने जयसमंद सेंचुरी मे जीप सफारी का समय

जयसमंद सेंचुरी मे जीप सफारी सुबह शाम दो पारियों मे होगी । सुबह 6 से 9 बजे तथा शाम को 4 बजे 7 बजे का समय होगा। टिकट चंदा जी का गुडा चौकी से मिलेगा।   Jaisamand Sanctuary Jeep Safari 

जीप सफारी का किराया

जयसमंद सेंचुरी मे जीप सफारी के लिए इंडियन के लिए प्रति व्यक्ति 670 रुपये, स्टूडेंट्स के लिए 575 रुपये तथा विदेशी नागरिकों के लिए 1095 रुपये प्रति व्यक्ति किराया रहेगा। इसमे एक गाड़ी मे 6 पर्यटक सफर कर सकेंगे। Jaisamand Sanctuary Jeep Safari 

क्या देख सकते है ?

जयसमंद सेंचुरी मे नेचुरल ब्यूटी के साथ साथ आप यहाँ तेंदुआ, जंगली सूअर, मोर, लंगूर सहित की वन्यजीवों को खुले मे घूमते हुए देख सकते है। Jaisamand Sanctuary Jeep Safari 

आपको बता दे की राजस्थान मे मानसून सीजन मे जुलाई से सितंबर तक तीन महीने के लिए सेंचुरी मे पर्यटकों के लिए आवाजाही पर पाबंदी लगी रहती है। इसका कारण यह है की बारिश के दौरान वन्यजीवों और जंगल मे होने वाली गतिविधियों को प्रभावित होने से बचाना है। Tourism Update

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News