जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 9 से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी

 | 
Jodhpur Indore Express

 

Udaipur Times, Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड पर झड़वासा-बान्दनवाडा व सिंगावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक के कारण जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस रेल सेवा रद्द रहेगी। Railway News

गाड़ी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेल सेवा दिनांक 9 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी। जोधपुर से प्रतिदिन यह ट्रेन सुबह 8 बजे रवाना होकर रात 11 (23:05) बजे इंदौर पहुँचती है। Jodhpur-Indore Express

गाड़ी संख्या 14802, इंदौर -जोधपुर रेलसेवा दिनांक 9 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी। इंदौर से प्रतिदिन यह ट्रेन सुबह 4:20 बजे रवाना होकर शाम साढ़े सात (19:30) बजे जोधपुर पहुँचती है। Indore-Jodhpur Express

आपको बता दे यह ट्रेन मार्ग मे भगत की कोठी, बासनी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, सोजत रोड, हरीपुर, सेन्द्रा, ब्यावर, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, रायला रोड, भीलवाड़ा, गंगरार, चंदेरिया, चित्तौड़गढ़, शंभूपुरा, निम्बाहेड़ा, जावद रोड, नीमच, मंदसौर, दालौदा, ढोंढर, जावरा, नामली, रतलाम, रुनिजा, बड़नगर, गौतमपुरा रोड, फतेहाबाद और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर ठहराव करती है।  Indian Railways 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News