जोधपुर काचीगुडा एक्सप्रेस अक्टूबर के इन दिनों मे रद्द रहेगी

 | 
Jodhpur Kacheguda Express

 

Udaipur Times, Railway News: राजस्थान के जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से तेलंगाना के काचीगुडा स्टेशन तक रोजाना चलने वाली काचीगुडा-भगत की कोठी-काचीगुडा एक्सप्रेस अक्टूबर के शुरुआती दिनों मे रद्द रहेगी। Indian Railways 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की अजमेर मण्डल के अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड पर झड़वासा-बान्दनवाडा व सिंगावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण यह रेल सेवा रद्द रहेगी। Railway News

गाड़ी संख्या 17605, काचीगुड़ा-भगत की कोठी (जोधपुर) रेल सेवा दिनांक 2 अक्टूबर 2026 एवं 5 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी। Kacheguda-Bhagat ki Kothi Express

गाड़ी संख्या 17606, भगत की कोठी-काचीगुड़ा रेल सेवा दिनांक 4 अक्टूबर 2026 एवं 7 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी। Bhagat ki Kothi-Kacheguda Express

आपको बता दे की यह ट्रेन मार्ग मे पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, सोजत रोड, ब्यावर, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, जावरा, रतलाम, बड़नगर, उज्जैन, मकसी, सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी, खंडवा, बुरहानपुर, मलकापुर, नंदूर, अकोला, वाशिम, हिंगोली (डेक्कन), पूर्णा, हुज़ूर साहब नांदेड, निजामाबाद मे ठहराव करती है। Indian Railways  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News