जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी (1 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवा 14 अगस्त को
| Aug 11, 2026, 20:32 IST
Udaipur Times, Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी (01 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार
गाडी संख्या 04867, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.08.26 को (01 ट्रिप) जोधपुर से 09.30 बजे रवाना होकर 13.00 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 04868, रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.08.26 को (01 ट्रिप) रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

