रामदेवरा जाने वालों के लिए खुशखबरी: 16 जुलाई को चलेगी जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन
रामदेवरा मेले से पहले स्पेशल ट्रेन का ऐलान, जानिए 16 जुलाई का पूरा शेड्यूल
Udaipur Times, Railway News: 15 जुलाई 2026। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री भार के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04867, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल रेल सेवा दिनांक 16.07.26 को (01 ट्रिप) जोधपुर से सुबह 09.30 बजे रवाना होकर 13.00 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। Railway News
इसी प्रकार गाडी संख्या 04868, रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.07.26 को (01 ट्रिप) रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। Railway News

स्पेशल रेलसेवा की समय सारणी इस प्रकार रहेगी
इस रेलसेवा मे 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
