कैलाश मानसरोवर और सिन्धु दर्शन यात्रा हेतु आवेदन आमंत्रित

कैलाश मानसरोवर के लिए 30 नवंबर तथा सिंधु दर्शन के लिए 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

 | 
kailash mansarovar yatra

उदयपुर 17 सितंबर 2025। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग के माध्यम से विदेशी मंत्रालय (Ministry of External Affairs, भारत सरकार) द्वारा कराई जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा और सिन्धु दर्शन यात्रा हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यात्रियों को यात्रा पूर्ण करने के पश्चात आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

विदेश मंत्रालय भारत सरकार (मिनिस्ट्री ऑफ एक्स्टर्नल अफेयर्स) के माध्यम से कराई जाने वाली ‘‘कैलाश मानसरोवर यात्रा‘‘ हेतु देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के 100 तीर्थ यात्रियों को यात्रा पूर्ण करने के पश्चात अधिकतम एक लाख रूपये प्रति यात्री की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 

उक्त यात्रा जुलाई से सितंबर 2025 के मध्य सम्पन्न करने के पश्चात दो माह के अन्दर (अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025) आवदेन कर सकते है। इस वर्ष की निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में आवेदन प्राप्त होते हैं, तो उनका चयन लॉटरी द्वारा किया जावेगा।

कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना

  • राजस्थान के 100 तीर्थ यात्रियों को अधिकतम 1,00,000 रुपये प्रति यात्री की आर्थिक सहायता।
  • यात्रा जुलाई से सितंबर 2025 के मध्य सम्पन्न होनी चाहिए।
  • यात्रा पूर्ण होने के दो माह के भीतर आवेदन (अंतिम तिथि: 30 नवम्बर 2025) संबंधित सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग कार्यालय में जमा करना होगा।
  • पात्रता:
    • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
    • विदेश मंत्रालय द्वारा यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न होने का प्रमाण संलग्न करना आवश्यक।
  • आवेदन संख्या अधिक होने पर चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
  • अनुदान एक जीवनकाल में केवल एक बार यात्रा के लिए दिया जाएगा।

सिन्धु दर्शन यात्रा योजना

  • लद्दाख स्थित सिन्धु दर्शन यात्रा के लिए राज्य के 200 तीर्थ यात्रियों को अधिकतम 15,000 रुपये प्रति यात्री की सहायता।
  • यात्रा 31 अक्टूबर 2025 तक पूर्ण करनी होगी।
  • आवेदन दो माह के भीतर (अंतिम तिथि: 31 दिसम्बर 2025) संबंधित सहायक आयुक्त कार्यालय में जमा करना होगा।
  • पात्रता:
    • आयु न्यूनतम 21 वर्ष।
    • राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक।
    • यात्रा स्वयं करनी होगी और वास्तविक खर्च (टिकट, रसीदें आदि) का प्रमाण देना होगा।
    • यात्रा पर हुए खर्च का 50% प्रतिपूर्ति की जाएगी (अधिकतम 15,000 रुपये)।
  • आवेदन संख्या अधिक होने पर लॉटरी के माध्यम से चयन।
  • लॉटरी में पति/पत्नी को भी एक व्यक्ति मानकर शामिल किया जाएगा; अधिकतम 3 परिवारिक सदस्य अनुदान के पात्र होंगे।
  • अनुदान जीवनकाल में केवल एक बार यात्रा के लिए मिलेगा।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  1. कैलाश मानसरोवर यात्रा आवेदन अंतिम तिथि: 30 नवम्बर 2025
  2. सिन्धु दर्शन यात्रा आवेदन अंतिम तिथि: 31 दिसम्बर 2025

उक्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी, आवेदन-पत्र एवं संबंधित सहायक आयुक्त कार्यालयों की सूची देवस्थान विभाग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। आवेदन फॉर्म संबंधित सहायक आयुक्त कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा कराये जा सकेंगे।

#KailashMansarovarYatra #SindhuDarshan #RajasthanPilgrimage #DevsthanDepartment #PilgrimageAssistance #RajasthanGovernment #TravelSubsidy #SpiritualJourney #RajasthanTourism #Yatra2025 #UdaipurTimes