उदयपुर रूट के यात्रियों को राहत, कानपुर-असारवा और आगरा-असारवा स्पेशल ट्रेनें सितंबर तक चलेंगी
यात्रियों की सुविधा हेतु 7 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
| Jul 10, 2026, 10:51 IST
Udaipur Times, Railway News: 10 जुलाई 2026। उदयपुर 10 रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 07 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार-
उदयपुर होकर गुज़रने वाली स्पेशल रेलसेवाओं के फेरो में विस्तार
- गाडी संख्या 01905/01906, कानपुर सेट्रल-असारवा-कानपुर सेट्रल वाया उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में कानपुर सेट्रल से दिनांक 20.07.26 से 31.08.26 तक (07 ट्रिप) का एवं असारवा से दिनांक 21.07.26 से 01.09.26 तक (07 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
- गाडी संख्या 01910/01909, आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट वाया उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में आगराकैंट से दिनांक 03.08.26 से 31.08.26 तक (05 ट्रिप) का एवं असारवा से दिनांक 04.08.26 से 01.09.26 तक (05 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे की अन्य स्पेशल रेलसेवाओ के फेरो में विस्तार
- गाडी संख्या 09633/09634, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी से दिनांक 10.07.26 व 13.07.26 को (02 ट्रिप) एवं रींगस से 11.07.26 व 14.07.26 को (02 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
- गाडी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी से दिनांक 10.07.26 व 13.07.26 को (02 ट्रिप) का एवं रींगस से दिनांक 10.07.26 व 13.07.26 को (02 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
- गाडी संख्या 09611/09612, अजमेर-योगनगरी ऋषिकेष-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 22.07.26 से 30.09.26 तक (11 ट्रिप) का एवं योगनगरी ऋषिकेष से दिनांक 23.07.26 से 01.10.26 तक (11 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
- गाडी संख्या 04731/04732, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 26.07.26 को (01 ट्रिप) का एवं समस्तीपुर से दिनांक 28.07.26 को (01 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
- गाडी संख्या 04111/04112, प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में प्रयागराज से दिनांक 18.07.26 से 29.08.26 तक (13 ट्रिप) का एवं गांधीग्राम से दिनांक 19.07.26 से 30.08.26 तक (13 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
