कानपुर असारवा वाया उदयपुर स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से 14 जुलाई तक

सप्ताह में एक दिन कानपुर सेंट्रल से सोमवार एवं असारवा से मंगलवार को चलेगी
 | 
kanpur asarva via udaipur

उदयपुर 5 अप्रैल 2026। गर्मी की छुट्टियों के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कानपूर से अहमदाबाद के असारवा वाया उदयपुर एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 

यह ट्रेन 6 अप्रैल से 14 जुलाई तक सप्ताह में एक बार कानपूर से सोमवार और अहमदाबाद के असारवा जंक्शन से मंगलवार को संचालित होगी , इस ट्रेन में 5 साधारण, 9 स्लीपर, 2 थर्ड AC, 1 सेकंड AC और 2 SLR कोच होंगे। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 01905, कानपुर सेट्रल-असारवा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.04.26 से  13.07.26 तक (15 ट्रिप) कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार को 08.15 बजे रवाना होकर रात 23:45 उदयपुर पहुंचेगी।  यहाँ 10 मिनट के ठहराव के बाद 23:55 बजे रवाना होकर मंगलवार को 05.45 बजे असारवा पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 01906, असारवा-कानपुर सेट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.04.26 से 14.07.26 तक (15 ट्रिप) असारवा से प्रत्येक मंगलवार को 08.55 बजे रवाना होकर दोपहर 15:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यहाँ 10 मिनट के ठहराव के बाद 15:30 बजे रवाना होकर अगले दिन बुधवार को 07.00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुॅचेगी। 

मार्ग में यह ट्रेन इटावा, फ़िरोज़ाबाद, टूंडला जंक्शन, ईदगाह (आगरा), फतहेपुर सीकरी, रूपबास, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली जंक्शन, राणा प्रतापनगर, उदयपुर सिटी, ज़ावर माइंस, सेमारी, डूंगरपुर, शामलाजी रोड एवं हिम्मतनगर स्टेशनो पर ठहराव  करेगी।  

#Udaipur #RajasthanNews #IndianRailways #SpecialTrain #TrainUpdate #Ahmedabad #Kanpur #SummerTravel #RailwayNews #UdaipurNews #RajasthanRailway #TravelIndia

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News