उदयपुर-खजुराहो रेल का सोनागिर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
उदयपुर 21 फ़रवरी 2026 । रेलवे द्वारा दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र के वार्षिक मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा का दिनांक 1 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक मध्यप्रदेश के सोनागिर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 1 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक खजुराहो से प्रस्थान करेगी वह सोनागिर स्टेशन पर 14.21 बजे आगमन एवं 14.22 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा जो दिनांक 28 फ़रवरी 2026 से 9 मार्च 2026 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह सोनागिर स्टेशन पर 13.11 बजे आगमन व 13.12 बजे प्रस्थान करेगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
