खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा का सोनागिर स्टेशन पर होगा ठहराव

खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा का सोनागिर स्टेशन पर होगा ठहराव

दिनांक 5 मार्च 2023 से 15 मार्च 2023 तक करेगी 1 मिनट का ठहराव

 
sonagir

उदयपुर 3 मार्च 2023। रेलवे द्वारा दिगम्बर सिद्धक्षेत्र के वार्षिक मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु खजुराहो-उदयपुर-सिटी-खजुराहो रेलसेवा का दिनांक 5 मार्च 2023 से 15 मार्च 2023 तक सोनागिर स्टेशन पर 1 मिनट का ठहराव दिया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता अशोक चौहान के अनुसार गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 5 मार्च 2023 से 15 मार्च 2023 तक सोनागिर स्टेशन पर 14.32 बजे आगमन व 14.33 बजे प्रस्थान करेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा का दिनांक 5 मार्च 2023 से 15 मार्च 2023 तक सोनागिर स्टेशन पर 13.19 बजे आगमन व 13.20 बजे प्रस्थान करेगी। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal