राखी पर खातीपुरा हावड़ा स्पेशल रेलसेवा 29 अगस्त को

 | 
indian railway

 

Udaipur Times, Railway News: राखी पर्व पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा हावड़ा खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा (1 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। Railway News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा हावड़ा स्पेशल रेल दिनांक शनिवार 29 अगस्त 2026 को खातीपुरा से 17:00 बजे रवाना होकर रविवार 30 अगस्त 2026 को 22:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। Khatipura-Howrah Special Train

इसी प्रकार हावड़ा खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा सोमवार 31 अगस्त 2026 को हावड़ा से 00:15 बजे रवाना होकर मंगलवार 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। Howrah-Khatipura Special Train

इस रेलसेवा मे 2 सेकंड AC, 4 थर्ड AC, 7 द्वितीय शयनयान, 8 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों समेत 23 डिब्बे होंगे। Indian Railways

मार्ग मे यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह(आगरा), टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदायल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, देहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग, पारसनाथ, एनएसबीसी गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान, बांडेल मे ठहराव करेंगी। Khatipura-Howrah-Khatipura Special Train    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News