जाने होली धुलंडी पर पर्यटन स्थलों का समय

धुलंडी पर आंशिक रूप से खुलेंगे यह पर्यटन स्थल 
 | 
Holi dhulandi tourist places timing

उदयपुर 2 मार्च 2026। पर्यटन नगरी उदयपुर में होलिका दहन (2 मार्च) और धुलंडी (3 मार्च) के अवसर पर शहर के कई पर्यटन स्थल बंद रहेंगे। जहाँ कुछ पर्यटन स्थल पूर्णतया बंद रहेंगे वहीँ कुछ आंशिक रूप से खुले रहेंगे 

सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, सज्जनगढ़ किला, बायो पार्क और लायन सफारी होलिका दहन यानि सोमवार 2 मार्च को खुले रहेंगे। जबकि 3 मार्च को धुलंडी के अवसर पर मंगलवार को बंद रहेंगे। 

इसी प्रकार पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के तहत संचालित बागोर की हवेली और शिल्पग्राम होलिका दहन यानि सोमवार 2 मार्च को खुले रहेंगे। जबकि 3 मार्च को धुलंडी के अवसर पर मंगलवार को बंद रहेंगे। 

सहेलियों की बाड़ी भी होलिका दहन यानि सोमवार 2 मार्च को खुली रहेगी। जबकि 3 मार्च को धुलंडी के अवसर पर मंगलवार को बंद रहेगी। प्रताप गौरव केंद्र में होली व धुलेंडी पर डेढ़ दिन का अवकाश रहेगा। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि 2 मार्च 2026 (सोमवार) को होलिका दहन के अवसर पर केंद्र दोपहर 2 बजे तक ही खुला रहेगा। वहीं 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को धुलेंडी के पर्व पर केंद्र में पूर्ण अवकाश रहेगा और दर्शकों का प्रवेश बंद रहेगा।

धुलंडी पर आंशिक रूप से खुलेंगे यह पर्यटन स्थल 

मंगलवार 3 मार्च को धुलंडी के अवसर पर कई पर्यटन स्थल आंशिक रूप से खुले रहेंगे। फतहसागर पाल स्थित फिश एक्वेरियम समान्य रूप से सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक) और करणी माता रोपवे सोमवार को सामान्य रूप से (सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक) संचालित होंगे जबकि धुलंडी पर दोपहर 2 बजे बाद पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे। 

वहीँ वन विभाग के अधीन चीरवा स्थित मेवाड़ जैव विविधता पार्क, फूलों की घाटी, पुरोहितों का तालाब होलिका दहन और धुलंडी दोनों दिन पर्यटकों के बंद रहेंगे। 

#Udaipur #UdaipurTourism #Holi2026 #Dhulandi #HolikaDahan #UdaipurNews #RajasthanTourism #VisitUdaipur #UdaipurDiaries #TravelRajasthan #UdaipurUpdates #FestivalTravel #IncredibleIndia #UdaipurEvents #CityOfLakes